नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2025। भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) के बीच एक बड़ा ट्रेड डील हुआ है। इस EFTA ट्रेड डील के कारण भारत के बिजनेस और रोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव आएगा। भारत को विदेशी निवेश मिलेंगे और युवाओं के लिए नई नौकरियां बनेंगी। यह डील देश की आर्थिक मजबूती के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
EFTA ट्रेड डील से निवेश में आएगा जबरदस्त इजाफा
EFTA ट्रेड डील के तहत अगले 15 सालों में भारत में लगभग 8.80 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यह निवेश मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और लाइफ साइंसेज जैसी तेजी से बढ़ती हुए क्षेत्रों में किया जाएगा। पहले 10 साल में 50 अरब डॉलर का निवेश होगा और अगले 5 साल में बाकी का निवेश आएगा। इस निवेश से भारत की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और टेक्नोलॉजी में देश और ज्यादा प्रगति करेगा। सरकार ने इंडिया-EFTA डेस्क भी बनाया है ताकि निवेशकों को पूरी मदद मिल सके। यह डेस्क निवेश की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाएगा। EFTA ट्रेड डील
EFTA ट्रेड डील से रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी
इस नए ईएफटीए ट्रेड डील से भारत में करीब 10 लाख नए रोजगार पैदा होंगे। खासतौर पर सेवा क्षेत्र और प्रोफेशनल्स के लिए यह डील फायदेमंद होगी। नर्सिंग, अकाउंटेंसी, आर्किटेक्चर जैसे पेशे वाले भारतीय अब EFTA देशों में आसानी से काम कर सकेंगे। यह डील भारतीय युवाओं के लिए उम्मीद की किरण साबित होगी। साथ ही यह व्यापार और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए अवसर लाएगा। यह साझेदारी भारत और EFTA देशों के बीच आर्थिक और सामाजिक बढ़त का रास्ता खोलेगी। EFTA ट्रेड डील
EFTA ट्रेड डील से भारत की एक्सपोर्ट भी बढ़ेगी। EFTA देशों ने भारत की 99.6% एक्सपोर्ट पर टैरिफ कंसेशन दिया है। भारत ने भी EFTA की 95.3% एक्सपोर्ट लाइन पर मार्केट एक्सेस दिया है। हालांकि कुछ कृषि उत्पादों जैसे डेयरी, कोयला और सोया को सुरक्षा दी गई है। यह डील न सिर्फ व्यापार तक सीमित है, बल्कि इसे टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और स्थायी विकास में आधारित किया गया है। भारत की औद्योगिक क्षमता और EFTA की तकनीकी विशेषज्ञता मिलने से नई संभावनाएं सामने आएंगी। EFTA ट्रेड डील
EFTA ट्रेड डील भारत के लिए एक नई दिशा है। यह समझौता निवेश और रोजगार के मामलों में बड़े बदलाव लाएगा। इसके माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और युवाओं के लिए नए अवसर बनेंगे। भारत और EFTA देशों के बीच यह साझेदारी दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद साबित होगी। हम सबको चाहिए कि हम इस नए अवसर का पूरा लाभ उठाएं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
Read More: जुबिन गर्ग डेथ: रहस्यमय मौत के पीछे सुरक्षा अधिकारियों का संदिग्ध कांड, जांच गहराई से जारी

