कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ आज 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। 2015 की हिट कॉमेडी का यह सीक्वल अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बना है, जिसमें कपिल चार अलग-अलग धर्मों की महिलाओं से शादी कर फंस जाते हैं। ट्रेलर लॉन्च से ही फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं ।
फिल्म की कहानी लार्जर-दैन-लाइफ कॉमेडी पर आधारित है, जहां कपिल शर्मा का किरदार एक दुर्घटना के बाद चार शादियों में उलझ जाता है। निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी ने बताया कि पहली फिल्म की सफलता के बाद 10 साल इंतजार किया ताकि स्क्रिप्ट परफेक्ट हो। कपिल के यूएस-कनाडा टूर के दौरान आइडिया क्लिक हुआ, और उन्होंने गोस्वामी को ही डायरेक्ट करने का मौका दिया ।
गोस्वामी जयपुर से थिएटर बैकग्राउंड वाले लेखक हैं, जो कपिल के साथ काम करके आगे बढ़े। उन्होंने कहा, “चार हीरोइनों का कास्टिंग चैलेंज था, लेकिन हमने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स नहीं, रोल की फिटनेस देखी।” फिल्म में हिंदू, मुस्लिम, सिख और क्रिश्चियन कैरेक्टर्स हैं, जो भारत की विविधता दिखाते हैं बिना किसी को ठेस पहुंचाए । प्रोडक्शन स्टार स्टूडियो18, वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान फिल्म्स का है। म्यूजिक यो यो हनी सिंह, डिगवी जैसे आर्टिस्ट्स का है ।
मुख्य विशेषताएं:
- रनटाइम: 2 घंटे 24 मिनट ।
- रिलीज: आज ही थिएटर्स में ।
- थीम: फैमिली एंटरटेनर, कोई आपत्तिजनक कंटेंट नहीं।
स्टार कास्ट का जलवा
कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जिन्हें गोस्वामी ‘कॉमेडी का एसआरके’ कहते हैं। उनके साथ मंजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान (बिग बॉस फेम) हैं। वेटरन असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह, जेमी लीवर भी हैं। नया चेहरा आरव जैन इंट्रोड्यूस हो रहा है ।
कपिल की पत्नी गिन्नी ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया है। ट्रेलर लॉन्च में भारती सिंह-हर्ष के साथ धमाल मचा। आयशा खान और त्रिधा जैसे नए चेहरे उत्साह बढ़ा रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर कविश सिन्हा ने रोल्स को परफेक्ट मैच किया ।
कास्ट हाइलाइट्स:
- कपिल शर्मा: लीड हीरो, चार शादियों का शिकार।
- त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी: प्रमुख हीरोइन्स।
- असरानी: सपोर्टिंग रोल में धमाल ।
- जेमी लीवर: कॉमेडी ट्रैक।
ट्रेलर और प्रमोशन का हंगामा
ट्रेलर 25 नवंबर को रिलीज हुआ, जिसमें ‘ट्रिपल द रोमांस, ट्रिपल द कन्फ्यूजन’ का टैगलाइन है। यूट्यूब पर लाखों व्यूज आए। कपिल का ‘किस किस से बात करूं’ सेगमेंट वायरल हो गया। प्रमोशन में वीएफएक्स, कोरियोग्राफी (राजू खान, शबीना खान) का शानदार यूज ।
फिल्म का बजट और सैलरी डिटेल्स लीक हुईं- कपिल को करोड़ों मिले। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से क्लैश के बावजूद पहले दिन अच्छा कलेक्शन उम्मीद । डिजिटल मार्केटिंग बिशाल पॉल और मीडिया कंसल्टेंट पराग देसाई ने हैंडल किया।
आज रिलीज के दिन फैंस थिएटर्स की तरफ रवाना हो रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल-Anukalp की केमिस्ट्री कमाल की रही ।
Also Read: मैक्सिको का टैक्स झटका से भारतीय निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ीं

